PRAYAGRAJ NEWS: दरियाबाद स्थित दरगाह हज़रत अब्बास हॉल में मोमनीन इलाहाबाद की ओर से क़ौम के तक़रीबन बाईस होनहारों जो इस वर्ष यूपी बोर्ड से हाई स्कूल व इन्टरमीडिएट परिक्षा में अस्सी प्रतिशत व सीबीएसई बोर्ड से नब्बे प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले छात्र व छात्राओं को गणमान्य लोगों की उपस्थिति में मोमेंटो प्रशस्ति-पत्र व अन्य सम्मान दे कर जहां सम्मानित किया गया वहीं उनके भविष्य को उज्जवल बनाने के टिप्स भी दिए गए। ओलमा, शिक्षक, प्रोफेसर, अधिवक्ता, डाक्टर व अन्य लोगों ने बच्चों की जमकर हौसला अफजाई करते हुए उनके सुनहरे मुस्तकबिल की शुभकामनाएं दीं।मौलाना जव्वादुल हैदर रिज़वी, मौलाना अली गौहर, मौलाना मुनव्वर साहब, मौलाना सरमदी रिज़वी,वरिष्ठ अधिवक्ता फरमान अहमद नकवीं, सैम ज़ैदी, इंजीनियर फरीदुल हक़,तलहा साहब, समर अब्बास, डॉ मज़हर अब्बास, शिक्षक रज़ा अब्बास ज़ैदी, डॉ क़मर आब्दी की उपस्थिति व अनीस जायसी के संचालन में होनहार छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में अधिवक्ता कल्बे अब्बास की बेटी कुलसूम अब्बास को सीबीएसई बोर्ड में ९५.५०% अंक हासिल करने पर विशेष सम्मान भी दिया गया वहीं अली मुर्तजा रिज़वी, मुबश्शिरा फात्मा, ज़हरा फात्मा, अशहदिया फात्मा रिज़वी, सुकैना ज़हरा, इशफा ज़हरा, सैय्यद नाज़नीन मेहंदी रिज़वी, हुसैन अब्बास, मरयम ज़हरा रिज़वी, मोहम्मद आरिब मेंहदी,यशल फात्मा, अज़ादार फात्मा, कनीज़ सुग़रा आब्दी, कनीज़ फात्मा आब्दी, सैय्यद मोहम्मद तक़ी रिज़वी, एस एम ऐहतियात हुसैन नक़वी,नबा हाशिम, बुशरा अब्बास, अनदलीब ज़हरा, मरयम फात्मा,मुस्तफा मलिक समेत अन्य छात्र छात्राओं को गणमान्य लोगों के हाथों सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में क़मर आब्दी, शीलू रिज़वी,ज़ोहैर जलाल हैदर, हसन नक़वी, शफक़त अब्बास पाशा, रौनक़ सफीपूरी, नजीब इलाहाबादी, अली आला ज़ैदी, सैय्यद मोहम्मद अस्करी, कैप्टन मोहम्मद मेंहदी नक़वी, मसूद आब्दी, मेंहदी हसन,जाफर हसन, सनी रिज़वी आदि मौजूद रहे।







