Home उत्तर प्रदेश कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं

कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी ने सुनी जनसमस्याएं

FATEHPUR NEWS: जिलाधिकारी निधि गुप्ता वत्स ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई के दौरान जनपद के दूर-दराज क्षेत्रों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के निर्देश दिए। जनसुनवाई के दौरान जिलाधिकारी ने फरियादियों द्वारा प्रस्तुत प्रार्थना पत्रों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं का प्रभावी समाधान प्राथमिकता के आधार पर किया जाए, ताकि लोगों को अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। जिलाधिकारी ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्राप्त शिकायतों का निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से निस्तारण सुनिश्चित किया जाए तथा शिकायतकर्ता को समय पर राहत मिले। जनसुनवाई में कुल 98 शिकायतें प्राप्त हुईं, जिन्हें संबंधित विभागों को आवश्यक कार्रवाई हेतु प्रेषित किया गया।