Home उत्तर प्रदेश युवक पर अभद्रता व धमकी का केस दर्ज

युवक पर अभद्रता व धमकी का केस दर्ज

PRATAPGARH NEWS: अभद्रता व धमकी को लेकर पीडिता की तहरीर पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के एक गांव की पीड़िता के अनुसार उसका वैवाहिक रिश्ता तय हो चुका है। पीड़िता का आरोप है कि इसे लेकर पूर्व में उसके यहां चालक का काम करने वाला वीरबल निवासी गणेश श्रीवास्तव पुत्र उमाशंकर श्रीवास्तव अभद्रता करते हुए धमकी दे रहा है। पीड़िता के मुताबिक आरोपी द्वारा पीड़िता के विवाह करने पर उसके पति को मार डालने की धमकी भी दी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।