PRATAPGARH NEWS: निर्माण कार्य में बाधा डालने के आरोप को लेकर पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। लालगंज कोतवाली के कहारन का पुरवा शीतलमऊ गांव निवासिनी सुमित्रा देवी पत्नी रवीन्द्र कुमार ने एसपी को भेजे गये शिकायती प्रार्थना पत्र में कहा है कि पीएम आवास योजना के तहत उसे आवास मिला हुआ है। लेकिन पूरे टीकाराम गांव निवासी हीरा लाल व उसके पुत्रगण रामू, अशोक कुमार, श्यामू व रामू की पत्नी बेबी तथा अशोक की पत्नी रेखा व कुछ अज्ञात सरहंगई से निर्माण कार्य नही करने दे रहे हैं। आरोपीगण जानलेवा धमकी भी दे रहे हैं। एसपी के निर्देश पर कोतवाली पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।





