FATEHPUR NEWS: आबूनगर स्थित पाल भवन में पाल सामुदायिक उत्थान समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष डॉ. अमित पाल की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में समाज के विकास, संगठन की गतिविधियों तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा कर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए। बैठक में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि वर्ष 2015 से आयोजित किए जा रहे मेधा अलंकरण समारोह का आयोजन इस वर्ष भी 17 सितंबर को भव्य एवं गरिमामय रूप से किया जाएगा। समारोह में समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन किया जाएगा। इसके अलावा नगर पालिका परिषद फतेहपुर द्वारा नामित अहिल्याबाई होलकर चौराहे पर पालिका के माध्यम से सूचना बोर्ड लगवाने के लिए पालिका अध्यक्ष को आवेदन दिए जाने तथा समाज के सहयोग से वहां शीघ्र ही अहिल्याबाई होलकर की प्रतिमा स्थापित कराने का भी निर्णय लिया गया। बैठक में आगामी पंचायत चुनाव में भाग लेने वाले समाज के इच्छुक प्रत्याशियों को समिति के समक्ष आवेदन प्रस्तुत करने पर सहयोग प्रदान करने पर भी सहमति बनी। साथ ही वर्ष 2027 के चुनावों में समाज की राजनीतिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सामाजिक एकता के साथ रणनीति बनाकर कार्य करने पर भी जोर दिया गया। इसके अतिरिक्त पाल सेवा संस्थान के निर्माण के लिए आवश्यक दस्तावेजी एवं विधिक प्रक्रियाएं शीघ्र पूरी करने तथा समाज के सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन के लिए इच्छुक वर एवं वधू पक्ष का पंजीकरण कर कार्यक्रम की तिथि एवं तैयारियां तय करने का निर्णय भी लिया गया। बैठक में रामप्रताप पाल, अतुल पाल, देवेंद्र कुमार पाल, पवन कुमार, अरुण पाल, अर्जुन पाल, उमेश पाल, राकेश पाल, रामकुमार पाल, इंद्रराज पाल, रामचंद्र पाल, डॉ. रोहित पाल, कुलदीप पाल, सुधीर पाल, दिनेश पाल, डॉ. ब्रजकिशोर पाल, मनीष कुमार पाल, दिलीप पाल, धर्मेंद्र कुमार, पवन पाल, रज्जन पाल, धनराज पाल, राजकिशोर पाल, महेंद्र पाल, यदुवीर पाल, धर्मेंद्र पाल, कृष्ण पाल, योगेंद्र आकाश, राजेंद्र बाबू पाल, रामशंकर पाल, कमल पाल, धनंजय पाल, विनोद कुमार पाल, देवी प्रसाद पाल, प्यारेलाल पाल, डॉ. ब्रजेश पाल, देशराज पाल, संजय पाल सहित समाज के अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे।







