FATEHPUR NEWS: अपना दल (एस) के चित्रांश नगर स्थित जिला कार्यालय में रविवार को पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत शिक्षक मंच की समीक्षा बैठक एवं जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। शिक्षक मंच की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष (शिक्षक मंच) कालीचरण सविता ने की, जबकि जनसुनवाई कार्यक्रम की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल ने की। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश सचिव अजीत सिंह चांसलर उपस्थित रहे। उन्होंने संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी तथा जनसमस्याओं के त्वरित समाधान पर जोर देते हुए संगठनात्मक गतिविधियों को और प्रभावी बनाने का आह्वान किया। बैठक के दौरान जिला शिक्षक मंच की संगठनात्मक समीक्षा की गई। जिला अध्यक्ष कालीचरण सविता ने संगठन का विस्तार करते हुए भोला गौतम को सक्रिय सदस्य, राजेंद्र प्रसाद को महासचिव, रामनजर को सचिव तथा राजाराम को महासचिव के दायित्व से जोड़ा। उन्होंने शेष संगठनात्मक कमेटी का गठन भी शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश दिए। इसके बाद आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम में आमजन की समस्याएं सुनी गईं तथा संबंधित विषयों के समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई का आश्वासन दिया गया। कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र पटेल, प्रदेश सचिव अजीत सिंह चांसलर, जिला उपाध्यक्ष योगेंद्र सिंह राणा, जिला उपाध्यक्ष बृजेश पाल, श्रमिक मंच के जिला अध्यक्ष दीपू पटेल, काली शंकर, दीपांशु पटेल, गुलाब सिंह, शिव शरण निषाद, गौरी शंकर पटेल, राजेश सिंह गौतम, धर्मपाल, ज्ञानेंद्र कुमार, राजेंद्र प्रसाद, भोला प्रसाद, रामस्वरूप, रामनजर लोधी, डॉ. नंदराम शर्मा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।







