Home उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाया

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाबा कालभैरव के दरबार में हाजिरी लगाया

398
0

वाराणसी। बाबतपुर एयरपोर्ट पर दृश्यता 300 मीटर से कम होने के चलते मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विमान रविवार को रात उड़ान नहीं भर सका था।वो एयरपोर्ट से लौट कर सर्किट हाउस में ही रात्रि विश्राम किया।जहाँ आज सोमवार प्रातः शहर के कोतवाल बाबा काल भैरव दरबार पहुंचे।जहाँ वैदिक मंत्रोच्चार के बीच उन्होंने घंटा बजाते हुए बाबा कालभैरव का आरती उतारी।उसके बाद सर्किट हाउस पहुंचे जहां से बाबतपुर एयरपोर्ट के लिए रवाना हुए। मुख्यमंत्री वीवीआईपी लाऊंज में दोपहर 12.17 मिनट पर लखनऊ के लिए उड़ान भरते हुए रवाना हो गए।