Home उत्तर प्रदेश मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

मिशन शक्ति के तहत महिलाओं एवं बालिकाओं को किया गया जागरूक

महिला सुरक्षा, सम्मान और स्वावलंबन को लेकर जनपदभर में चलाया गया जागरूकता अभियान
FATEHPUR NEWS: पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक के निर्देशन में उत्तर प्रदेश शासन द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-5.0 के द्वितीय चरण के अंतर्गत जनपद फतेहपुर के सभी थानों पर गठित मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों द्वारा महिला सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलंबन को लेकर व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के तहत जनपद के विभिन्न क्षेत्रों में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। साथ ही ग्राम चौपाल लगाकर ग्रामीणों से संवाद स्थापित किया गया तथा उनकी समस्याओं के त्वरित एवं विधिसम्मत निस्तारण के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों, सुरक्षा उपायों और सरकारी सहायता सेवाओं के बारे में जागरूक किया। मंगलवार को मिशन शक्ति एवं एंटी रोमियो टीमों ने बाजारों, सार्वजनिक स्थलों और भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में पहुंचकर महिलाओं, बालिकाओं एवं आमजन को मिशन शक्ति 5.0 अभियान की जानकारी दी। इस दौरान महिलाओं के विरुद्ध होने वाले अपराधों की रोकथाम, आत्मरक्षा के उपाय तथा कानूनी अधिकारों के बारे में विस्तार से बताया गया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को महिला हेल्पलाइन 1090, आपातकालीन सेवा 112, चिकित्सा सहायता 108, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, साइबर हेल्पलाइन 1930 तथा साइबर क्राइम पोर्टल के उपयोग के संबंध में जानकारी दी गई। पुलिस टीमों ने लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की समस्या या अपराध की स्थिति में तत्काल संबंधित हेल्पलाइन नंबरों का उपयोग करें। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि मिशन शक्ति अभियान का उद्देश्य महिलाओं और बालिकाओं को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना, उन्हें आत्मनिर्भर बनाना तथा समाज में उनके सम्मान को सुनिश्चित करना है। अभियान के माध्यम से जनजागरूकता बढ़ाकर महिलाओं के प्रति होने वाले अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण का प्रयास किया जा रहा है।