SONBHADRA/GHORAWAL NEWS: मुख्यमंत्री द्वारा मिशन शक्ति पंचम चरण के उपलक्ष में शनिवार को कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें प्रदेश भर के 1674 थानों पर महिला सुरक्षा केंद्र की स्थापना के दृष्टिगत डिजिटल उद्घाटन करते हुए संबोधन किया गया ।जिसमें थाना घोरावल पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सीमा गुप्ता डॉक्टर मधुकर, रीना राय प्राचार्य सोनाचल इंटर कॉलेज अपना दल एस के नेत्री पत्रकार बंधु व अन्य गणमान्य लोगों के साथ-साथ विद्यालय के बच्चों ने प्रतिभाग कर मुख्यमंत्री का संबोधन सुना व धन्यवाद ज्ञापन के साथ कार्यक्रम संपन्न किया गया।



