मां सीता रसोई की डायरेक्ट मनप्रीत कौर तैयारियों में लगी
कहा कि जरूरतमंदों में गर्म कपडा, जूते – चप्पल का होगा वितरण
PRAYAGRAJ NEWS: मां सीता रसोई की डायरेक्ट मनप्रीत कौर की ओर से माघ मेला 2026 -2027 तीर्थराज प्रयागराज , त्र्यैम्बकेश्वर कुंभ (नासिक), हरिद्वार कुंभ और सिंहस्थ कुंभ उज्जैन में विशाल अन्न क्षेत्र चलाने की तैयारियां व्यापक स्तर पर शुरू कर दिया है। इसके लिए वह आज प्रयागराज में थी। उन्होंने बताया कि जनवरी -2027 में तीर्थराज प्रयागराज में 55 दिन का माघ मेला रहेगा जहां देश – विदेश के लाखों श्रद्धालु अक्षय पुण्य और कल्पवास के लिए आते है उनके खाने की व्यवस्था के लिए विशाल अन्न क्षेत्र दिन – रात माघ मेला के सभी सेक्टरों में चलाया जायेगा जहां लाखों लोग प्रतिदिन अन्न क्षेत्र में प्रसाद ग्रहण करेगे। उन्होंने कहा कि इस दौरान जरूरतमंदों में कपडे, जूते और चप्पल का वितरण होगा जिससे कि उनको ठण्डक में परेशानी ना होने पाए। मां सीता रसोई की डायरेक्ट श्रीमती मनप्रीत कौर ने बताया कि इसी प्रकार से त्र्यैम्बकेश्वर कुंभ (नासिक), हरिद्वार कुंभ और सिंहस्थ कुंभ उज्जैन में विशाल अन्न क्षेत्र माहभर चलेगा जिसमें बडी संख्या में श्रद्धालु दिन – रात प्रसाद ग्रहण कर सकेगे। उन्होंने बताया कि व्यवस्था के लिए स्वयं सेवकों की तैयारियां शुरू कर दी गयी है जिससे कि वह लोग समय से मेला क्षेत्र में पहुंच कर अन्न क्षेत्र की तैयारियां संभाल सके। बताया कि कही जगह पर अगले वर्ष आयोजन होने से व्यवस्था को और बेहतर बनाने पर जोर दिया जा रहा है। उल्लेखनीय है कि मां सीता रसोई की डायरेक्ट श्रीमती मनप्रीत कौर की ओर से पांच वर्ष से अयोध्या में सीता रसोई का संचालन दिन – रात किया जा रहा है जहां हजारों लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे है। इसी प्रकार से वृन्दावन और मथुरा में दर्जन भर स्थानों पर विशाल अन्न क्षेत्र चलाया जा रहा है। उन्होंने श्रद्धालुओं और स्नानार्थियों से आग्रह किया है कि मेले के दौरान भण्डारे में प्रसाद जरूर ग्रहण करें जिससे कि उनको कोई परेशानी ना होने पाए।
Home उत्तर प्रदेश माघ मेला, त्र्यैम्बकेश्वर,हरिद्वार, उज्जैन कुंभ में विशाल अन्न क्षेत्र चलाने की तैयारियां





