Home उत्तर प्रदेश मश्कों अलम का अशरा सम्पन्न अलम, अमारी और दुलदुल का जुलूस निकला

मश्कों अलम का अशरा सम्पन्न अलम, अमारी और दुलदुल का जुलूस निकला

BHADOHI NEWS: जाफरी स्ट्रीट दुल्हीपुर मुगलसराय में विगत 25 सालों से हो रहे मस्को अलम का दस दिवसीय मजलिश आज समाप्त हुई जिसमे अंजुमन सज्जादिया असगरिया दुल्हीपुर द्वारा संचालित किया जाता है। इस दौरान प्रोग्राम में कई अंजुमन ने नौहा खानी और मातम किया जिसमें अंजुमन जवादिया, कटेसर, दुल्हीपुर बंजर, रामनगर हाशमिया, नसीरुल मोमिनीन, दोषीपुरा इत्यादि शामिल थी। इस दौरान तकरीर मे मौलाना कैंसर हुसैन नजफी मौलाना नकी बनारसी प्रमुख थे। वहीं पूरे जुलूस के रास्ते मे सबील का इंतजाम किया गया था। सबील लगाने में प्रमुख रूप से कासिम जाफरी, ताहा जाफरी, वासिफ जाफरी, सैफी आदि शामिल रहे।जुलूस मरहूम नवाब शहजादे के इमाम बारगाह से उठ के आगा नजफ साहेब में जाके रात 2 बजे समाप्त हुआ जुलूस रात्रि 9 बजे उठा। जिसमें प्रमुख रूप से फराज हुसैन, राहिब जाफरी, यासिर जाफरी, फैजी जाफरी, मास्टर  जैगम सैयद आले अब्बास, डॉ सहजील, मिर्ज़ा काशिफ जाफरी शहंशाह, मोनी जौहर अली जमशेद हुसैन जैदी, मौलाना बेलाल जैदी, उरूज हैदर, यूसुफ हुसैनी आदि शामिल थे।