BALRAMPUR NEWS: (कमाल खान) आवेदक अब्दुर्रहमान पुत्र मोहम्मद सब्बीर निवासी बरगदवा सैफ थाना पचपेड़वा जनपद बलरामपुर द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया कि दिनांक 08.09.2025 को आवेदक से डिलीवरी वाला बनकर आर्डर करने के सम्बन्ध मे फोन से आवेदक़ की पत्नी से कुल 14,264 रूपये भेजवा लिए गए थे।जब आवेदक को इस घटना के बारे मे जानकारी हुयी तो इस घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराई गई, जिसकी शिकायत संख्या 23109250137320 है। शिकायत प्राप्त होने पर साइबर हेल्पडेस्क थाना पचपेड़वा द्वारा संबंधित बैंक टीम के समन्वय से त्वरित कार्रवाई करते हुए रुपये 14,165.00 रुपये की धनराशि को तत्काल होल्ड कराया गया। साइबर हेल्पडेस्क थाना पचपेड़वा द्वारा शिकायत पर प्रकरण को संज्ञान में लेकर तत्काल तकनीकी जांच की गई। जांच के दौरान ठगी गई 14,264 रूपये मे से 14,165 रूपये की धनराशि को आरोपी के बैंक खाते में होल्ड करायी गई थी अग्रिम कार्यवाई कर माननीय न्यायालय से आवश्यक आदेश प्राप्त कर संबंधित बैंक के नोडल अधिकारी से समन्वय स्थापित किया गया। समस्त विधिक औपचारिकताएं पूर्ण किए जाने के उपरांत ₹14,165 की धनराशि सफलतापूर्वक पीड़ित के बैंक खाते में वापस कराया गया।
जनपदीय पुलिस सभी आम नागरिकों से अपील करती है कि किसी भी प्रकार की साइबर धोखाधड़ी होने पर तत्काल 1930 साइबर हेल्पलाइन पर कॉल करें अथवा नेशनल साइबर क्राइम रिपोर्टिंग पोर्टल पर शिकायत दर्ज करें, जिससे समय रहते खोई/ठगी गई धनराशि वापस कराई जा सके।







