Home उत्तर प्रदेश बारिश में गांव गांव जलभराव व मकान गिरने से ग्रामीण परेशान, समस्या...

बारिश में गांव गांव जलभराव व मकान गिरने से ग्रामीण परेशान, समस्या से निपटने के लिए एसडीएम राजस्व टीम के साथ अलर्ट

KAUSHAMBI NEWS: जिले में लगातार हो रही बारिश अब आम लोगों के लिए भी परेशानी का सबब बनती जा रही है। सिराथू तहसील क्षेत्र के मोगरी कड़ा में जलभराव की समस्या से निपटने के लिए एसडीएम सिराथू के निर्देश पर राजस्व टीम द्वारा जलनिकासी की व्यवस्था कराई गई, इसी तरह गिरधरपुर गढ़ी गांव में बारिश व जलभराव के चलते कच्चा मकान गिर गया सूचना पर एसडीएम सिराथू प्रमेश श्रीवास्तव मौके पर पहुंचे और एक बुजुर्ग महिला को सकुशल बाहर निकलवाया , , कनवार में रेलवे अंडरपास में जलभराव की सूचना पर रेलवे इंजीनियरिंग विभाग के सहयोग से पम्पिंग शेड स्थापित कर जलनिकासी की व्यवस्था कराई। इसी तरह गंनपा, काकराबाद, छेरहा , कैमा आदि गांव में गुरुवार को लेखपाल दिलीप कुमार , अनुराधा वर्मा , रवि विश्वकर्मा , सुनील द्विवेदी आदि राजस्व कर्मियों ने जलनिकासी की व्यवस्था कराई।