BHADOHI NEWS: ज्ञानपुर में स्थित मदरसा अरबिया नजीबुल उलूम में भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75 वे जन्मदिन पखवाड़ा के तहत मनाया गया। खुद्दाम ऐ हज समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष मास्टर हज ट्रेनर हाजी आजाद खान बापू ने उत्तर प्रदेश जनसंपर्क विभाग द्वारा उर्दू में छपे निगार व हिंदी पत्रिकाएं देकर प्रधानमंत्री के द्वारा लागू किया योजनाओं को मुस्लिम समाज को जागरूक करने का काम किया।उन्होंने बताया कि पूरे भारत में विकास की लहर चल रही है योजनाओं का लाभ सभी वर्गों को मिल रहा है खासकर अल्पसंख्यक समाज के धार्मिक पवित्र हज यात्रा को सऊदी हुकूमत के प्रिंस से अच्छी दोस्ती के कारण हज यात्रा को सुखद वह बेहतर हुआ है वही आवास योजना से सभी वर्ग के लाभार्थी लाभ पा रहे हैं तथा नारी शक्ति मिशन के तहत महिलाओं का सम्मान बड़ा है भारत के सभी प्रदेशों में प्रधानमंत्री मोदी की योजनाओं से जनता गदगद है। आजाद बापू ने कहा कि ऐसा प्रधानमंत्री देश को मिलना ना मुमकिन है पूरे देश में भारत का डंका बज रहा है और पीएम नरेंद्र मोदी का बखान हो रहा है जिसे सिर्फ मोदी ही नहीं बल्कि हम 140 करोड़ भारतीयों का सम्मान बढ़ रहा है मोदी है तो मुमकिन है यह सच है वह सब काम हो रहा है जिसे लोग कल्पना नहीं किए थे विरोधी पस्त है मोदी मस्त हैं सबका साथ सबका विकास हो रहा है उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का विकास का पहिया तेजी से दौड़ रहा है डबल इंजन की सरकार से जनता लाभान्वित हो रही है भारत के प्रधानमंत्री को जन्मदिन पर हर वर्ग हर समाज के लोग बधाई दे रहे हैं मोदी है तो मुमकिन है नर से पूरा देश गूंज रहा है। इस अवसर पर मदरसे के प्रिंसिपल रज़ा हसन खान हाजी इलियास अनीश अख्तर के अलावा छात्राएं मौजूद रही।







