Home उत्तर प्रदेश भारतीय मीडिया महासंघ के जिलाध्यक्ष बने संदीप रेजा

भारतीय मीडिया महासंघ के जिलाध्यक्ष बने संदीप रेजा

JHANSI NEWS: भारतीय मीडिया महासंघ ने पत्रकारिता जगत में अपनी निष्पक्ष, ईमानदार एवं सक्रिय कार्यशैली के लिए पहचान रखने वाले चिरगांव निवासी पत्रकार संदीप रेजा को भारतीय मीडिया महासंघ का झांसी जिलाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। उनकी नियुक्ति से जनपद के पत्रकारों में हर्ष का माहौल है। भारतीय मीडिया महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष धर्मेन्द्र खरे के निर्देशन एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुल्तान आब्दी की संस्तुति पर प्रदेश अध्यक्ष प्रवीण कुमार गुप्ता ने संगठन का विस्तार करते हुए संदीप रेजा को झांसी जिले की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है। नियुक्ति की सूचना मिलते ही जिले भर के पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। फोन एवं व्हाट्सएप के माध्यम से लगातार शुभकामनाएं संदेश देने का सिलसिला जारी रहा। नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संदीप रेजा ने संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकारों के हितों की रक्षा, उनकी सुरक्षा तथा पत्रकार उत्पीड़न जैसी समस्याओं के समाधान के लिए वे सदैव तत्पर रहेंगे। उन्होंने कहा कि संगठन द्वारा सौंपी गई जिम्मेदारी का पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ निर्वहन करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे।
पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी सक्रियता, कर्मठता और बेदाग छवि को देखते हुए संगठन ने उन पर विश्वास जताया है। उनकी नियुक्ति को पत्रकार हितों की दिशा में एक सकारात्मक कदम माना जा रहा है। यह जानकारी पूर्व जिलाध्यक्ष भारतीय मीडिया महासंघ राकेश कुशवाहा बड़ागांव ने दी।