Home उत्तर प्रदेश बोर्ड परीक्षा में मेधावियों का सम्मान, छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

बोर्ड परीक्षा में मेधावियों का सम्मान, छात्रों ने लहराया सफलता का परचम

चौ. शिव सहाय सिंह इंटर कॉलेज में आयोजित हुआ सम्मान समारोह
– हाईस्कूल में संजय कुमार ने 95.33% के साथ जनपद में 8वां स्थान पाया
– इंटरमीडिएट में दीक्षा रही अव्वल, छात्रों के प्रदर्शन की सराहना
FATEHPUR NEWS: चौ. शिव सहाय सिंह इंटर कॉलेज, जयरामपुर गुरगौला में यूपी बोर्ड हाईस्कूल व इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिसर में आयोजित समारोह में मेधावियों को सम्मान देकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में प्रबंधक नरेश सिंह एवं प्रधानाचार्य धर्मेंद्र कुमार ने कहा कि यह सफलता छात्रों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने बताया कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए विशेष कक्षाएं संचालित की गईं, जिससे परिणाम उत्कृष्ट रहा। हाईस्कूल में संजय कुमार ने 95.33 प्रतिशत अंक प्राप्त कर जनपद में 8वां स्थान हासिल किया। इसके अलावा अनंत गौतम (94.16%), मनीष कुमार प्रजापति (93.16%), आराधना देवी (92.66%), विभा सिंह (91.33%), सुचित कुमार प्रजापति (91.16%), लक्ष्मी देवी (90.16%), दिव्यांशु मौर्य (90%) सहित अन्य छात्रों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। इंटरमीडिएट में दीक्षा ने 86 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान हासिल किया। वहीं लक्ष्मी देवी (85.8%), सत्यम (85.8%), यश कुमार (84.4%), तन्मय विश्वकर्मा (84%), मोहम्मद अमन (84%), उदय सिंह (82.2%) सहित कई छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। इस अवसर पर शिक्षक-शिक्षिकाओं ने सभी विद्यार्थियों को बधाई देते हुए भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का संचालन शिक्षक सुनील कुमार ने किया, जबकि अंत में प्रधानाचार्य ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।