Home उत्तर प्रदेश शॉर्ट सर्किट से सस्ते गल्ले की दुकान में आग, हजारों का अनाज...

शॉर्ट सर्किट से सस्ते गल्ले की दुकान में आग, हजारों का अनाज जलकर खाक

ग्रामीणों ने बिजली काटकर शुरू किया बचाव
FATEHPUR NEWS: बिंदकी क्षेत्र के कुंदनपुर गांव में शुक्रवार सुबह बिजली के शॉर्ट सर्किट से सरकारी सस्ते गल्ले की दुकान में आग लग गई, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया। घटना सुबह करीब 7 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, बिंदकी-कुंवरपुर मार्ग किनारे स्थित कोटेदार शिवलाल की दुकान में अचानक आग भड़क उठी। आग लगने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए और सबसे पहले विद्युत आपूर्ति बंद कराई। इसके बाद लोगों ने मिलकर आग बुझाने का प्रयास शुरू किया। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की टीम भी मौके पर पहुंची और कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया। हालांकि तब तक दुकान में रखा सरकारी गेहूं और चावल जलकर राख हो चुका था। कई बोरे भी आग की चपेट में आ गए। कोटेदार शिवलाल ने बताया कि घटना की जानकारी संबंधित विभागीय अधिकारियों को दे दी गई है। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी इस आग से हजारों रुपये की संपत्ति का नुकसान हुआ है।