Home उत्तर प्रदेश बीएचयू की राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा में हिमांशु सफल, कक्षा नौ में मिला...

बीएचयू की राष्ट्रीय प्रवेश परीक्षा में हिमांशु सफल, कक्षा नौ में मिला प्रवेश

KUSHINAGAR NEWS: काशी हिंदू विश्व विद्यालय (बीएचयू) द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित प्रवेश परीक्षा में नगर पालिका परिषद कुशीनगर क्षेत्र के मुंडेरा रत्न पट्टी निवासी मन्नू प्रसाद के पुत्र हिमांशु कुमार ने सफलता प्राप्त कर कक्षा नौ में प्रवेश लिया है। हिमांशु की सफलता पर लोगों ने खुशी व्यक्त किया है।पढ़ने में मेधावी हिमांशु ने इसी वर्ष जीवन दीप सेंट्रल स्कूल से आठवीं कक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया है। हिमांशु के पिता विकलांग हैं और परिवार की आजीविका बड़ी मुश्किल से चलती है। विद्यालय के प्रबंधक जेपी यादव ने हिमांशु के उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बताया कि हिमांशु ने बीएचयू की कक्षा नौ, ग्यारह में प्रवेश के लिए होने वाली राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा में सफल से विद्यालय परिवार गौरवान्वित हैं। एक कार्यक्रम आयोजित कर प्रबंधक यादव और शिक्षकों ने हिमांशु को मोमेंटो देकर और माल्यार्पण कर सम्मानित किया। छात्र की सफलता पर शिक्षक पंकज कुमार यादव, टूनटून प्रजापति, संदीप वर्मा, नीलम पाठक, लक्ष्मी तिवारी, भूपेंद्र वर्ना, अंजना पाण्डेय, किरन सिंह, गोपाल राय, निशा शाही, संगीता यादव सहित क्षेत्रवासियों ने शुभकामनाएं दी है।