कोरांव प्रयागराज। कोरांव थाना क्षेत्र के सिकरो गांव के खिलाड़ी का पूरा मजरे में मंगलवार को दोपहर बाद 3 बजे के करीब बिजली के शॉर्ट सर्किट से अचानक चक्की कारखाना में आग लग जाने से चक्की कारखाना में रखा पूरा मशीनीकरण यंत्र अनाज कपड़े चारपाई तखत साइकिल आदि सब जलकर राख हो गए। चक्की कारखाना के बगल में गौशाला में बंधी एक भैंस भी गंभीर रूप से झुलस गई है। जिसका पशु चिकित्सक के द्वारा उपचार किया गया है। जानकारी के मुताबिक सिकरो खेलाड़ी का पूरा मजरा गांव निवासी मनोज कुमार कुशवाहा पुत्र स्व. रामानुज कुशवाहा पिछले एक दशक से गांव में ही चक्की कारखाना चलाने का काम करते थे। जिनके कारखाना में मंगलवार को दोपहर बाद 3:00 बजे के करीब अचानक बिजली की शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। इस आगजनी की घटना में कारखाना के अंदर रखी दो साइकिल, दो टुल्लू पंप, तीन पिस्टन का आयसर इंजन, आटा व धान चक्की, दो फर्राटा पंखे, दो चारपाई, दो तखत तथा कपड़े भूसा तकरीबन 100 कुंतल, पांच कुंतल गेहूं, 2 कुंतल दाल आदि सब जलकर राख हो गए। गौशाला में बंधी एक भैंस भी बुरी तरह से जलकर झुलस गई है। पीड़ित मनोज कुमार कुशवाहा के द्वारा मामले की सूचना फायर कर्मियों को दी गई। जब तक फायर कर्मी पहुंचते और आग बुझाते तब तक कारखाना के अंदर रखा पूरा सामान जलकर राख हो गया। पीड़ित ने मामले की सूचना तहसील प्रशासन एवं कानूनगो इंस्पेक्टर पाल तथा लेखपाल बृजभान को भी दी है। पीड़ित को राजस्व निरीक्षक व लेखपाल ने स्थलीय निरीक्षण कर विधिक कार्यवाही व आर्थिक मदद दिलाने का आश्वासन दिया है।







