Home उत्तर प्रदेश बिजली विभाग ने कटियामारी करते चार के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

बिजली विभाग ने कटियामारी करते चार के खिलाफ दर्ज कराई प्राथमिकी

अवर अभियंता ने लालगोपालगंज में सुबह 5 बजे चलाया चेकिंग अभियान, बिजली विभाग के विशेष थाना में लिखी गई एफआईआर।
PRAYAGRAJ NEWS: बिजली विभग के अधिकारियों ने विद्युत चोरी के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया है। मंगलवार तड़के लालगोपालगंज कस्बा के कई मोहल्लों में छापेमारी कर टीम ने चार लोगों को अवैध रूप से कटिया मारकर बिजली का उपयोग करते हुए रंगे हाथों पकड़ लिया। जेई की तहरीर पर आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। अवर अभियंता नरेंद्र प्रताप के नेतृत्व में बिजली विभाग की टीम ने लालगोपालगंज के विभिन्न मोहल्लों में अल-सुबह करीब 5ः00 बजे सघन चेकिंग अभियान चलाया। टीम की अचानक छापेमारी बिजली उपभोक्ताओं को भनक तक नहीं लगी। जांच के दौरान टीम ने पाया कि दानियालपुर (जहीदपुर) निवासी अख्तर हुसैन व निहाल अहमद, दानियालपुर (काली माता मंदिर के पास) निवासी पवन कुमार कौशल तथा दानियालपुर निवासी शहनाज बानो ने सीधे मुख्य लाइन में कटिया फंसाकर चोरी से बिजली का उपयोग कर रहे थे। विभाग ने अवैध तार को जब्त कर लिया। अवर अभियंता नरेंद्र प्रताप ने बताया कि चारों आरोपियों के खिलाफ करेली स्थित बिजली विभाग के विशेष थाने में तहरीर देकर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। पुलिस ने मामले की विवेचना उप निरीक्षक सुशील कुमार त्रिपाठी को सौंपी है।