PRATAPGARH NEWS: लीलापुर थाना क्षेत्र के कटैया गांव में बीती छह जून को अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर नकदी समेत कीमती जेवरात व कपड़े आदि पर हाथ साफ कर दिया। गांव के सुरेन्द्र बहादुर सिंह की पुत्री प्रियंका ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि वह अपनी ससुराल गयी थी। छह जून की रात बदमाशों ने घर का ताला तोड़कर बारह हजार नकद तथा सोने चांदी के जेवरात व कीमती सामान पर हाथ साफ कर दिया। घटना की अगली सुबह पड़ोसियों से पीड़िता को जानकारी हुई। पीड़िता ने घटना को लेकर पुलिस को तहरीर दी है। प्रभारी निरीक्षक.







