Home उत्तर प्रदेश आपराधिक घटनाओं में वांछित धराये, गये जेल

आपराधिक घटनाओं में वांछित धराये, गये जेल

PRATAPGARH NEWS: अपराध नियंत्रण अभियान के तहत सांगीपुर तथा लालगंज पुलिस ने रविवार को आपराधिक मुकदमों में वांछितों को दबोच कर जेल भेज दिया। सांगीपुर के दरोगा रोहित कुमार फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। थाना क्षेत्र के रामगंज भोजपुर तिराहे से हत्या के प्रयास के मुकदमें में फरार चल रहे आरोपी पूरे अमान भोजपुर निवासी दिनेश गौतम पुत्र ननकू को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया। वहीं लालगंज कोतवाली पुलिस ने किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटित वारदातों के दो आरोपियों को हिरासत में लेकर रविवार को जेल भेज दिया। कोतवाली के दरोगा बनवारी लाल फोर्स के साथ गश्त पर निकले थे। थाना क्षेत्र के पड़री नहर की पुलिया के समीप से दुष्कर्म के वांछित चरन का पुरवा गौखाड़ी निवासी सतेन्द्र कोरी पुत्र रामदुलारे को पुलिस ने हिरासत में ले लिया। वहीं लालगंज कोतवाली में तैनात दरोगा राजेन्द्र राम को भी किशोरी के साथ दुष्कर्म की घटना में वांछित आरोपी को हिरासत में लेने में सफलता मिली है। पुलिस टीम ने जलेसरगंज निवासी आलम शाह पुत्र पप्पू शाह धारूपुर तिराहे स्थित एक मंदिर के पास से हिरासत में ले लिया है। आरोपी को पुलिस ने जेल भेज दिया है।