Home उत्तर प्रदेश फार्मा स्ट्राइकर इलेवन ने 22 रन से जीता रोमांचक मुकाबला

फार्मा स्ट्राइकर इलेवन ने 22 रन से जीता रोमांचक मुकाबला

रोमांचक मुकाबले में हृदय और आलोक का शानदार प्रदर्शनशिया कॉलेज के मैदान में जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब के बैनर तले जर्नलिस्ट और फार्मा स्ट्राइकर इलेवन के बीच शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे मैत्री मुकाबला खेला गया। 11 ओवरों के मैत्री क्रिकेट मुकाबले में फार्मा स्ट्राइकर इलेवन ने जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब इलेवन को 22 रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला।
जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी फार्मा स्ट्राइकर इलेवन ने निर्धारित 11 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। टीम की ओर से सरीश ने 13 गेंदों पर 33 रन और हृदय ने मात्र 10 गेंदों में नाबाद 34 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इसके अलावा रणविजय ने 19 तथा सूरज ने 17 रन का योगदान दिया। जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब की ओर से आलोक और अजय ने 3-3 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की।
132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब इलेवन की शुरुआत अच्छी रही और आलोक ने 21 गेंदों पर 53 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत की उम्मीद दिलाई। वहीं मनीष ने 21 रन बनाए। पूरी टीम 11 ओवर में 8 विकेट पर 109 रन ही बना सकी। फार्मा स्ट्राइकर इलेवन की ओर से हृदय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में मात्र 14 रन देकर 4 विकेट झटके और जीत के प्रमुख नायक बने। इसके अलावा प्रवीण, नितेश और सूरज सिंह ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। इस जीत के साथ फार्मा स्ट्राइकर इलेवन ने 22 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उपस्थित खेल प्रेमियों ने दोनों टीमों का उत्साहवर्धन किया। जेसीसी के कप्तान राजन मिश्रा ने कहा कि दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पत्रकारों का उत्साहवर्धन करने के लिए जफराबाद से पत्रकार इजहार हुसैन, अंकित जायसवाल मौजूद रहे।

JAUNPUR NEWS: शिया कॉलेज के मैदान में जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब के बैनर तले जर्नलिस्ट और फार्मा स्ट्राइकर इलेवन के बीच शुक्रवार की सुबह करीब 7 बजे मैत्री मुकाबला खेला गया। 11 ओवरों के मैत्री क्रिकेट मुकाबले में फार्मा स्ट्राइकर इलेवन ने जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब इलेवन को 22 रन से पराजित कर शानदार जीत दर्ज की। मुकाबले में दोनों टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल का प्रदर्शन किया, जिससे दर्शकों को रोमांचक क्रिकेट देखने को मिला। जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब की टीम ने टॉस जीतकर पहले फिल्डिंग करने का फैसला किया। बल्लेबाजी करने उतरी फार्मा स्ट्राइकर इलेवन ने निर्धारित 11 ओवरों में 9 विकेट के नुकसान पर 131 रन बनाए। टीम की ओर से सरीश ने 13 गेंदों पर 33 रन और हृदय ने मात्र 10 गेंदों में नाबाद 34 रनों की विस्फोटक पारी खेली। इसके अलावा रणविजय ने 19 तथा सूरज ने 17 रन का योगदान दिया। जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब की ओर से आलोक और अजय ने 3-3 विकेट लेकर शानदार गेंदबाजी की। 132 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी जर्नलिस्ट क्रिकेट क्लब इलेवन की शुरुआत अच्छी रही और आलोक ने 21 गेंदों पर 53 रनों की तूफानी पारी खेलकर टीम को जीत की उम्मीद दिलाई। वहीं मनीष ने 21 रन बनाए। पूरी टीम 11 ओवर में 8 विकेट पर 109 रन ही बना सकी। फार्मा स्ट्राइकर इलेवन की ओर से हृदय ने शानदार गेंदबाजी करते हुए 3 ओवर में मात्र 14 रन देकर 4 विकेट झटके और जीत के प्रमुख नायक बने। इसके अलावा प्रवीण, नितेश और सूरज सिंह ने भी एक-एक विकेट हासिल किया। इस जीत के साथ फार्मा स्ट्राइकर इलेवन ने 22 रनों से मुकाबला अपने नाम कर लिया। खिलाड़ियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन पर उपस्थित खेल प्रेमियों ने दोनों टीमों का उत्साहवर्धन किया। जेसीसी के कप्तान राजन मिश्रा ने कहा कि दोनों टीमों ने शानदार प्रदर्शन किया है। पत्रकारों का उत्साहवर्धन करने के लिए जफराबाद से पत्रकार इजहार हुसैन, अंकित जायसवाल मौजूद रहे।