Home उत्तर प्रदेश पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चैधरी के छोटे भाई के निधन पर...

पूर्व नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चैधरी के छोटे भाई के निधन पर ललई ने जताया शोक

JAUNPUR NEWS: उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मंत्री राम गोविन्द चैधरी के छोटे भाई लालबचन चैधरी के आकस्मिक निधन से देश में शोक की लहर दौड़ा गया। उनके निधन पर विभिन्न राजनीतिक एवं सामाजिक लोगों ने गहरा दुःख व्यक्त करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व ऊर्जा एवं नियोजन राज्य मंत्री शैलेंद्र यादव ललई ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि लालबचन चैधरी का आकस्मिक निधन अत्यंत दुःखद एवं पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि इस दुःख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शोकाकुल परिवार के साथ हैं। ललई ने अपने शोक संदेश में कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोक संतप्त परिजनों को इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति दें। उन्होंने कहा कि लालबचन चैधरी का निधन सपा परिवार एवं शुभचिंतकों के लिए ही नहीं बल्कि पूरे समाज के लिए अपूरणीय क्षति है।  निधन के समाचार से क्षेत्र के राजनीतिक, सामाजिक एवं शुभचिंतक वर्ग में शोक व्याप्त है। लोगों ने आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।