Home उत्तर प्रदेश प्रयागराज में करदाता जागरूकता कार्यक्रम, आयकर भवन के पुनरोद्धार का शिलान्यास

प्रयागराज में करदाता जागरूकता कार्यक्रम, आयकर भवन के पुनरोद्धार का शिलान्यास

PRAYAGRAJ NEWS: आयकर विभाग द्वारा सोमवार को आयकर भवन में आयोजित करदाता जागरूकता कार्यक्रम में प्रधान मुख्य आयकर आयुक्त (उ.प्र. पूर्व)  अपर्णा एम. अग्रवाल और मुख्य आयकर आयुक्त इलाहाबाद श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने आयकर भवन के पुनरोद्धार कार्य का शिलान्यास किया तथा परिसर में वृक्षारोपण किया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए  अपर्णा एम. अग्रवाल ने कहा कि नया आयकर अधिनियम-2025 करदाताओं के लिए अधिक सरल, पारदर्शी और सुगम बनाया गया है। वहीं श्रीमती मीनाक्षी सिंह ने बताया कि वित्त वर्ष 2025-26 में इलाहाबाद क्षेत्र ने ₹2,038.95 करोड़ का शुद्ध कर संग्रह कर लक्ष्य से कहीं अधिक उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने बताया कि जुलाई में विभाग द्वारा बकाया मांग एवं करदाता शिकायतों के निस्तारण के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। कार्यक्रम में आयकर अधिनियम-2025 पर प्रस्तुति, नई ई-वॉल का प्रदर्शन तथा कर विशेषज्ञों, अधिवक्ताओं, चार्टर्ड अकाउंटेंट्स और व्यापारिक संगठनों के साथ संवाद भी हुआ। अंत में प्रधान आयकर आयुक्त श्री मानस मेहरोत्रा ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त करते हुए करदाताओं को निष्पक्ष एवं बेहतर सेवाएं देने की विभाग की प्रतिबद्धता दोहराई।