PRATAPGARH NEWS: रामपुर खास की विधायक एवं कांग्रेस विधानमण्डल दल की नेता आराधना मिश्रा मोना स्वाधीनता दिवस पर क्षेत्र में आयोजित विविध कार्यक्रमों में शामिल होंगी। वह संग्रामगढ़ में प्रातः पं. सरयू प्रसाद तिवारी कालेज ऑफ लॉ समेत विभिन्न शिक्षण संस्थानो में ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगी। अपरान्ह एक बजे लालगंज तथा इसके बाद पूरे तुलई व बेलखौरा, समापुर, परसपुर में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में शामिल होंगी। अपरान्ह साढ़े तीन बजे बाबा घुइसरनाथ धाम में दर्शन पूजन एवं यहां संचालित पर्यटन विकास की योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगी। यह जानकारी मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने दी है।







