Home उत्तर प्रदेश लालगंज नगर को मेगा शॉप की मिली सौगात, खुशी

लालगंज नगर को मेगा शॉप की मिली सौगात, खुशी

PRATAPGARH NEWS: नगरवासियों को शुक्रवार को स्वाधीनता दिवस की पूर्व बेला पर व्यापारिक क्षेत्र में बड़ी सौगात मिली है। सौगात को लेकर स्थानीय व्यापारियों व लोगों में खुशी देखी गयी। नगर के रायबरेली रोड पर मेगा शॉप का गाजे बाजे के बीच शुभारंभ हुआ। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी व विधायक आराधना मिश्रा मोना के मीडिया प्रभारी ज्ञानप्रकाश शुक्ल ने दीप प्रज्ज्वलन करने के साथ फीता काटकर इसका शुभारंभ किया। चेयरपर्सन प्रतिनिधि संतोष द्विवेदी ने जनसुविधा के क्षेत्र में मेगा शॉप को नगर के साथ क्षेत्र के लिए सुविधा के क्षेत्र में बड़ी उपलब्धि कहा। मेगा शॉप के प्रबन्ध निदेशक संदीप कुमार चौधरी ने सेवा के क्षेत्र में गुणवत्ता तथा पारदर्शिता का भरोसा दिलाया। प्रबन्धक रितेश शुक्ला ने अतिथियों को सम्मानित किया। आयोजन में समाजसेवी श्यामजी कौशल का विशेष सम्मान हुआ दिखा। संचालन साहित्यकार डॉ0 अनुज नागेन्द्र ने किया। संयोजन मार्केटिंग हेड रंजीत यादव व एचआर गंगाधर सिंह ने किया। इस मौके पर दिनेश सिंह, अवनीश शुक्ला, पवन शुक्ला, घनश्याम संवरिया आदि रहे।