संतों ने दी आशीर्वाद, स्थानीय लोगों ने मां गंगा से की दीर्घायु की कामना
MANSURABAD NEWS: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिवस के अवसर पर जय श्रीराम सेवा समिति के तत्वावधान में श्रृंगवेरपुर धाम के श्रीराम घाट व विद्यार्थी घाट पर बुधवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर यज्ञ, पूजन व गंगा आरती का आयोजन हुआ। शांता-श्रृंगी ऋषि मंदिर पर वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के बीच पूजन-अनुष्ठान कर यज्ञ कुंड में आहुति दी गई। उपस्थित संतों और श्रद्धालुओं ने प्रधानमंत्री के दीर्घायु और पुनः प्रधानमंत्री बनने की कामना किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रृंगवेरपुर महोत्सव समिति के अध्यक्ष संजय तिवारी ने, जबकि संचालन महामंत्री अरुण द्विवेदी ने किया। अध्यक्ष संजय तिवारी ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी ने श्रृंगवेरपुर धाम के विकास के लिए विशेष प्रयास किए हैं, जिसके लिए यह धाम उनका ऋणी है। पातालपुरी पीठाधीश्वर महंत मानस बाबा ने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में भारत ने विश्व मंच पर विशिष्ट स्थान प्राप्त किया है। इस अवसर पर साध्वी शिव महिमा देवी, निर्मल बाबा, समाजसेवी शीलू पांडे, बजरंगदास, कुलदीप तिवारी, स्थानीय तीर्थ पुरोहित, माली समाज, निषाद समाज व कई अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे। वहीं घाट पर फल वितरण के साथ मिठाइयां बांटी गईं। सभी ने प्रधानमंत्री नीेन्द्र मोदी के स्वस्थ व सफल जीवन के लिए प्रार्थना किया।





