Home उत्तर प्रदेश पीड़िता ने लगाया धमकी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

पीड़िता ने लगाया धमकी का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

PRATAPGARH NEWS: सांगीपुर थाना क्षेत्र के तारापुर निवासी बिजली पत्नी कमलचंद्र ने लालगंज पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि लालगंज के घुइसरनाथ रोड पर उसकी सास सरस्वती के नाम एक मकान बना हुआ है। पीडिता का कहना है कि इस मकान में उसके पति का भी हिस्सा है। तहरीर में आरोप लगाया गया है कि कुछ दिन बाद उसके पति द्वारा किसी अन्य महिला से अवैध रिश्ता बना लिया गया। इसको लेकर जब उसने आपत्ति जतायी तब पति द्वारा उसके साथ मारपीट किया गया। इस बीच वह अपने मायके चली गयी। तभी तहरीर के मुताबिक उसके पति ने पीड़िता के कमरे का ताला तोडकर गृहस्थी का सारा सामान चोरी कर लिया गया। वहीं आरोपी पति द्वारा मकान को जबरिया किराये पर उठा दिया गया है। इस कारण से पीड़िता बेघर इधर उधर भटक रही है। पीड़िता ने तहरीर में कहा है कि विरोध करने पर उसे विपक्षियों द्वारा जानलेवा धमकी दी जा रही है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर कार्रवाई की जाएगी।