Home उत्तर प्रदेश ईरिक्शा की छिनैती का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

ईरिक्शा की छिनैती का आरोप, जांच में जुटी पुलिस

PRATAPGARH NEWS: असलहे की नोंक पर ईरिक्शा की छिनैती व मारपीट को लेकर पीडिता ने लालगंज कोतवाली पुलिस को तहरीर दी है। लालगंज थाना क्षेत्र के पूरे लेदई देवापुर निवासी संतोष पाण्डेय की पुत्री प्रियंका पाण्डेय ने बुधवार को पुलिस को दी गई तहरीर में कहा है कि उसकी शादी बीते वर्ष 2025 में पूरे लेदई देवापुर निवासी जितेन्द्र मिश्र के साथ हुई। पीड़िता का कहना है कि पति द्वारा आये दिन तमाम कारणो से उसे प्रताड़ित किया जाने लगा। तहरीर में कहा गया है कि आरोपी पति द्वारा पीडिता के पिता पर दबाव बनाकर लोन के जरिए एक ईरिक्शा खरीदा गया। बीती बारह जून को उसका पिता ईरिक्शा लेकर रानीगंज बाजार गया था। तभी आरोपी पति व दो अन्य ने तमंचे की नोंक पर बाजार से कुछ दूर पहले उसका ईरिक्शा छीन लिया। घटना की जानकारी पीडिता के पिता ने रानीगंज पुलिस चौकी को दी। आरोप है कि इससे नाराज होकर शाम को घर आकर पति ने प्रियंका की पिटाई कर दी। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर मिली है, जांच कर दोषियो के खिलाफ कडी कार्रवाई की जाएगी।