JHANSI NEWS: कांग्रेस कार्यालय मानिक चौक में जिला कांग्रेस कमेटी अनुसूचित जाति विभाग की आवश्यक बैठक जिलाध्यक्ष जीतू राजा श्रीवास की अध्यक्षता में हुई। बैठक को सम्बोधित करते हुये जीतू राजा श्रीवास ने कहा कि पार्टी मजबूत संगठन खड़ा करके 2027 के विधानसभा चुनाव में पूरी ताकत के साथ उतरेगी इसके लिये उत्कृष्ट कार्यकर्ताओं का चयन एवं बूथ स्तर पर कार्यकर्ताओं की टीम तैयार की जा रही है। इसके लिए झांसी महानगर की जिम्मेदारी पूर्व पार्षद प्रत्याशी पवन राज ठेकेदार को सौंपी गई। बैठक में अमीर चंद आर्य, हरिओम श्रीवास, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार शीलू, उमाचरण वर्मा, दिनेश कुमार वर्मा, जुगल किशोर , वसीम उद्दीन , शाहरुख खान, रोवेश खान, आदि मौजूद रहें। बैठक का संचालन सागर सोनकर ने किया और आभार सुमित अहिरवार ने व्यक्त किया.







