PRATAPGARH NEWS: रामपुर बावली चौराहे के पास तेज रफ्तार चार पहिया वाहन की टक्कर से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से दोनों घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से लालगंज ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। जेठवारा थाना क्षेत्र के डेरवा पंडित का पुरवा निवासी ओम प्रकाश शर्मा 60 पुत्र ननकू लाल अपने पुत्र प्रदीप कुमार 25 के साथ किसी रिश्तेदार के यहां जा रहे थे। इसी दौरान रामपुर बावली चौराहे के पास एक तेज रफ्तार चार पहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे दोनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्थानीय लोगों ने तत्काल एंबुलेंस बुलाकर घायलों को लालगंज ट्रॉमा सेंटर भेजवाया। वहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद ओम प्रकाश शर्मा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं प्रदीप कुमार का उपचार ट्रॉमा सेंटर में चल रहा है।







