Home उत्तर प्रदेश पीड़िता ने दामाद पर लगाया बेटी के साथ मारपीट का आरोप

पीड़िता ने दामाद पर लगाया बेटी के साथ मारपीट का आरोप

FATEHPUR NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में ब्याही विवाहिता का पति आएदिन प्रताणित कर मारपीट करता है, विवाहिता की मां ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग की है. फतेहपुर जनपद के खखरेरू थाना क्षेत्र के शिवपूरी निवासी श्रीमती पत्नी धर्मराज ने शुक्रवार को अजुहा चौकी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी बेटी शर्मिला की शादी डेढ़ साल पहले सैनी कोतवाली क्षेत्र के कनवार के एक युवक के साथ हुई थी, पीड़िता का आरोप है कि शादी छः माह बाद बेटी का पति आएदिन गाली गलौच कर प्रताणित करने लगा और मारपीट कर धमकी देता है। पीड़िता की शिकायत पर अजुहा चौकी पुलिस जांच पड़ताल में जुट गई है।