बिंदकी के मंदिरों में अखंड चालीसा पाठ का आयोजन
FATEHPUR NEWS: बिंदकी में मां बगलामुखी जयंती के अवसर पर विभिन्न स्थानों पर श्रद्धा और भक्ति के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस दौरान प्रसाद एवं शरबत का वितरण किया गया तथा अखंड चालीसा पाठ का आयोजन भी हुआ। श्रद्धालुओं का मानना है कि मां बगलामुखी देवी अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। जानकारी के अनुसार, बिंदकी कस्बे के मुगल रोड स्थित नगर पालिका भवन के बगल में श्री हनुमान मंदिर परिसर में श्री पीतांबरा माई सेवा मंडल द्वारा पूजन, भोग, प्रसाद वितरण एवं शरबत वितरण किया गया। इस मौके पर श्याम ओमर, ओम जी हिंदू, आशीष साहू, राहुल गुप्ता, हर्षित गुप्ता, दुर्गेश, अवधेश साहू, आलोक साहू, दीनू सविता सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। इसी प्रकार मोहल्ला नाजाही बाजार स्थित श्री राम जानकी मंदिर में भी मां बगलामुखी जयंती मनाई गई, जहां अखंड चालीसा पाठ का आयोजन हुआ। श्रद्धालुओं ने माता के दर्शन कर प्रसाद ग्रहण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। मंदिर के महंत श्री श्री 1008 स्वामी उदय दास ने बताया कि यहां प्रतिवर्ष मां बगलामुखी जयंती धूमधाम के साथ मनाई जाती है, जिसमें बड़ी संख्या में भक्त शामिल होते हैं।







