Home उत्तर प्रदेश पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, शीशम से लेकर तुलसी तक विभिन्न प्रजातियों...

पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश, शीशम से लेकर तुलसी तक विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपे

JHANSI NEWS: भारत विकास परिषद, मुख्य शाखा झांसी द्वारा अध्यक्ष अमित सराया की अध्यक्षता में महारानी लक्ष्मीबाई मेडिकल कॉलेज के गेट नंबर-1 के अंदर स्थित परिसर में वृहद वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण का संदेश देना तथा अधिक से अधिक पौधे लगाकर हरित वातावरण का निर्माण करना रहा। इस अवसर पर परिषद के सदस्यों ने शीशम, सागौन, अमरूद, गुलमोहर, इमली, फिल्टाफॉर्म, चिनार, कदंब, अर्जुन, नींबू, जामुन, आम, चमेली, तुलसी एवं रात की रानी सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधों का रोपण किया। सभी सदस्यों ने पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का भी संकल्प लिया। वृक्षारोपण कार्यक्रम का सफल संयोजन सुमित खरे ने किया। कार्यक्रम में भावना सराया, वंदना पुरवार, मधु मोदी, प्रभा यादव, सुनीता अग्रवाल, हितेश शर्मा, पवन गर्ग, आलोक अग्रवाल, नीलेश मोदी, संजय जैन, शरद गुप्ता, संजय अरोरा, अजय गर्ग, दिनेश यादव, अजय पुरवार सहित अनेक सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए पौधरोपण किया। कार्यक्रम के अंत में शाखा के सचिव विनय जैन ने सभी उपस्थित सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक वृक्ष लगाने और उनकी देखभाल करने का आह्वान किया।