JHANSI NEWS: फोर्स मोटर्स एवं गजानन मोटर्स द्वारा स्थानीय होटल में “द ऑल न्यू फोर्स ट्रैक्स गामा” का भव्य शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि मनमोहन गेड़ा, क्षेत्रीय सहसंयोजक, व्यापार प्रकोष्ठ, कानपुर-बुंदेलखंड क्षेत्र, भारतीय जनता पार्टी ने किया। “नई सोच • नई उड़ान” थीम पर आयोजित कार्यक्रम में टूर एवं ट्रैवल व्यवसायियों, फ्लीट मालिकों, विभिन्न वित्तीय संस्थानों के प्रतिनिधियों, पत्रकारों तथा शहर के गणमान्य नागरिकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इस अवसर पर फोर्स मोटर्स के बिजनेस मैनेजर श्री दिलीप दमेले, टेरिटरी सेल्स मैनेजर श्री कपिल सिंह पटेल तथा एरिया सेल्स मैनेजर सतेंद्र सिंह बिष्ट उपस्थित रहे। वहीं गजानन मोटर्स की ओर से डीलर प्रिंसिपल श्री शरद गुप्ता, संजय गुप्ता एवं रामकुमार गुप्ता ने अतिथियों का स्वागत किया। फोर्स मोटर्स के अधिकारियों ने बताया कि “द ऑल न्यू फोर्स ट्रैक्स गामा” को आधुनिक तकनीक, उन्नत सुरक्षा मानकों, आकर्षक डिजाइन और कम परिचालन लागत को ध्यान में रखकर विकसित किया गया है। यह वाहन विशेष रूप से टूर एवं ट्रैवल तथा यात्री परिवहन क्षेत्र की आवश्यकताओं को पूरा करने में सक्षम है और ग्राहकों के लिए एक भरोसेमंद विकल्प साबित होगा। कार्यक्रम के दौरान पुराने ग्राहकों को सम्मानित किया गया तथा नए ग्राहकों को वाहन की चाबियां सौंपकर शुभारंभ का उत्सव मनाया गया। उपस्थित अतिथियों ने वाहन के प्रीमियम फीचर्स, आरामदायक डिजाइन और आधुनिक तकनीक की सराहना की। गजानन मोटर्स के महाप्रबंधक पीयूष सोनी ने सभी अतिथियों का स्वागत किया। कार्यक्रम में भारत हेवी इलेक्ट्रिकल्स (भेल) के सेवानिवृत्त प्रबंधक के.डी. गुप्ता, अशोक अग्रवाल तथा पीएनबी के विक्रांत सेठ सहित अनेक विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे। विभिन्न फाइनेंस कंपनियों के प्रतिनिधियों ने भी वाहन की विशेषताओं की जानकारी प्राप्त कर उसकी प्रशंसा की। पत्रकारों ने वाहन की तकनीकी खूबियों एवं व्यावसायिक उपयोगिता से संबंधित जानकारी ली। कार्यक्रम के अंत में श्री शरद गुप्ता ने सभी अतिथियों, ग्राहकों का आभार व्यक्त करते हुए स्मृति चिन्ह भेंट किए।







