नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी और पालिका कर्मचारियों ने मुख्यमंत्री को दी बधाई
MIRZAPUR NEWS: (सुनील कुमार गुप्ता) उत्तर प्रदेश के लाखों आउटसोर्स कर्मचारियों के लिए बुधवार का दिन बड़ी राहत लेकर आया।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश आउटसोर्स सेवा निगम (UPCOS) के शुभारंभ के दौरान कर्मचारियों के हित में कई महत्वपूर्ण घोषणाएं कीं। नई व्यवस्था के तहत अब आउटसोर्स कर्मचारियों को मनमाने तरीके से नौकरी से नहीं हटाया जा सकेगा। किसी कर्मचारी को हटाने से पहले सरकार की अनुमति लेना जरूरी होगा।मुख्यमंत्री ने कहा कि आउटसोर्स कर्मचारियों का शोषण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।यदि किसी कर्मचारी के खिलाफ शिकायत होती है तो उसकी जांच की जाएगी और शिकायत गलत पाए जाने पर कर्मचारी के खिलाफ कार्रवाई नहीं होगी। सरकार का उद्देश्य आउटसोर्स कर्मियों को सम्मान, सुरक्षा और पारदर्शी सेवा व्यवस्था उपलब्ध कराना है।इसके साथ ही वेतन में सौ प्रतिशत की बढ़ोत्तरी से प्रदेश भर और मीरजापुर नगर पालिका परिषद में कार्यरत आउटसोर्सिंग कमर्चारियों में खुशी की लहर है।मुख्यमंत्री के इस वेतन बढ़ोत्तरी के फैसले से पालिका के सभी विभागों में कार्यरत आउटसोर्सिंग कर्मचारियों ने सूबे के मुखिया को बधाई दी है।कर्मचारियों का कहना है कि सरकार इस फैसले से उनके जीवन में बहुत बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा,कर्मचारी अब आर्थिक तंगी से नहीं जूझेंगे और उन्हें एक उचित वेतनमान मिलेगा और विभागों में होने वाले शोषण पर अब लगाम लगेगी।कर्मचारियों को अब बढ़ा हुआ पीएफ और एएसआईसी का लाभ मिलेगा।नई व्यवस्था में कर्मचारी के दुर्घटना या आपदा का शिकार होने पर उसके परिवार को 20 लाख से 50 लाख रुपये तक का दुर्घटना बीमा कवर उपलब्ध कराने की घोषणा की गई है। आगजनी की स्थिति में परिवार को 10 लाख रुपये तक की सहायता, आकस्मिक दवा के लिए 5 लाख रुपये और एयर एंबुलेंस के लिए 10 लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान बताया गया है।बेटे की शिक्षा के लिए 8 लाख रुपये और बेटी की शिक्षा के लिए 10 लाख रुपये तक की सहायता का प्रावधान बताया गया है। बेटी की शादी के लिए भी सहायता उपलब्ध कराने की बात कही गई है। कर्मचारियों के लिए जीरो बैलेंस खाते और परिवार के चार सदस्यों को विभिन्न सुविधाओं से जोड़ने की व्यवस्था भी बताई गई।नई भर्ती प्रक्रिया पूरी से तरह से ऑनलाइन होगी जिसमें आरक्षण का भी लाभ मिल सकेगा।इस मौके पर नपाध्यक्ष श्यामसुंदर केशरी ने मुख्यमंत्री जी के इस फैसले का खुले दिल स्वागत किया है, उन्होंने आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हित में लिए गए इस फैसले को लेकर योगी सरकार को कोटी कोटी धन्यवाद ज्ञापित किया है।उन्होंने की असंगठित क्षेत्र के काम करने वाले उन लाखों कर्मचरियों को एक पोर्टल के माध्यम से संगठित कर इंसाफ़ देने का काम किया है।जीरो टॉलरेंस की नीति वाली इस सरकार ने वर्षों से चली रही आउटसोर्सिंग कर्मचारियों के हित में महत्वपूर्ण कदम उठाने का काम किया है।कर्मचारी भाईयों का वेतन सरकार द्वारा डबल कर दिया गया है।कर्मचरियों के समाजिक और स्वास्थ्य सुविधाओं से जोड़ते हुए उन्हें आयुष्मान जैसी योजना से जोड़ने का काम किया है।सरकार के इस कदम से और पोर्टल के माध्यम से अब भ्रष्टाचार पर रोक लगेगा,प्रदेश में जो कर्मचारियों को निकालने या उनसे जुड़ी जो भी समस्या होती थी उसे खत्म करने का काम किया गया है।उन्होंने प्रदेश भर के साढ़े तीन लाख आउटसोर्सिंग कर्मचरियों के भविष्य को सुरक्षित करते हुए उन्हें सेवा और सुरक्षा देने का काम किया है।नपाध्यक्ष ने कहा कि जैसे ही शासनादेश आ जाता है कर्मचारियों को बढ़े हुए वेतन का भुगतान किया जायेगा।अब नई भर्ती पोर्टल के माध्यम से और साक्षात्कार देने के बाद ही हों सकेगी।इस मौके पर उत्तर प्रदेशीय सफाई कर्मचारी संघ और भारतीय मजदूर संघ के नगर पालिका कर्मचारी संघ ने भी मुख्यमंत्री के इस फैसले का स्वागत कर बधाई दी है।कर्मचरियों ने नपाध्यक्ष को मिठाई खिलाकर धन्यवाद दिया है।







