Home उत्तर प्रदेश पर्यावरण दिवस पर सपा नेता सोनू वर्मा ने किया वृक्षारोपण

पर्यावरण दिवस पर सपा नेता सोनू वर्मा ने किया वृक्षारोपण

FATEHPUR NEWS: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर समाजवादी पार्टी अनुसूचित जाति प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष सोनू वर्मा के नेतृत्व में नगर पंचायत असोथर स्थित बड़ी नहर के किनारे वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने पौधे लगाकर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया तथा लोगों को अधिक से अधिक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सोनू वर्मा ने कहा कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने और आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ वातावरण देने के लिए वृक्षारोपण अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने लोगों से केवल पौधे लगाने ही नहीं, बल्कि उनकी नियमित देखभाल और सुरक्षा करने की भी अपील की। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण और जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए प्रत्येक व्यक्ति को पर्यावरण संरक्षण में अपनी सक्रिय भागीदारी निभानी चाहिए। इस अवसर पर रामबाबू दिवाकर, चंद्रभान जायसवाल, शिवनंदन चौधरी, रामनरेश कोरी, अन्नू गौतम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।