KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे में नशेड़ी पति ने पत्नी के साथ मारपीट कर चोटिल कर दिया और धमकी देने लगा, घायल विवाहिता का इलाज प्रयागराज के एसआरएन में चल रहा है, विवाहिता के पिता की शिकायत पर सैनी पुलिस ने दामाद व घरवालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच में जुट गई है। प्रयागराज जनपद के धूमनगंज थाना क्षेत्र के कन्हाईपुर निवासी नाटे पुत्र राम कुँवारे ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसने अपनी 24 वर्षीय बेटी मुस्कान की शादी चार वर्ष पूर्व अजुहा कस्बे के अजमतपुर निवासी शिवराम से की थी । पीड़ित का आरोप है कि शादी के बाद बेटी का पति आएदिन उसके साथ गाली गलौच व मारपीट कर दहेज की मांग करता है। पीड़ित के मुताबिक उसका दामाद बुधवार की सुबह नौ बजे के करीब दामाद ने बेटी पर धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर घायल कर दिया। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने अजुहा कस्बे के अजमतपुर निवासी शिवराम व शिवराम के घरवालों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।



