Home उत्तर प्रदेश कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो घायल, कंटेनर चालक के विरुद्ध...

कंटेनर की टक्कर से बाइक सवार दो घायल, कंटेनर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे के नवीन मंडी गेट के पास बाइक में पेट्रोल भराने जा रहे बाइक में तेज रफ्तार कंटेनर ने टक्कर मार दिया हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से अस्पताल में भर्ती कराया और पीड़ित पक्ष की शिकायत पर कंटेनर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के नादेमई गांव निवासी सुनील कुमार पुत्र कालीदिन ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसका भांजा राहुल पुत्र शिव प्रसाद व महेंद्र कुमार पुत्र बसंत लाल निवासी सब्जी मंडी नैनी प्रयागराज सैनी कोतवाली के नांदेमई गांव घूमने के लिए आए थे, सुनील कुमार के मुताबिक सोमवार की शाम पांच बजे के करीब अजुहा कस्बे में स्थित पेट्रोलपंप में पेट्रोल भराने जा रहे थे, प्रत्यदर्शियों की माने तो बाइक सवार जैसे ही अजुहा कस्बे के नवीन मंडी गेट के पास पहुंचे तभी हाइवे पर कानपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार कंटेनर ने बाइक सवार में टक्कर मार दिया जिसमे बाइक सवार दोनों युवक गिरकर घायल हो गए, आसपास मौजूद लोगो ने हादसा देखा तो पुलिस को सूचना दी जिसके बाद पहुंची पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस की मदद से सीएचसी सिराथू में भर्ती कराया जहां से चिकित्सकों ने प्रयागराज के एक रेफर कर दिया, दोनों घायलों को प्रयागराज के एक निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित सुनील कुमार की शिकायत पर सैनी पुलिस ने कंटेनर चालक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।