Home उत्तर प्रदेश दिव्यांग के मकान की दिवाल तोड़ने व धमकी देने के आरोप में...

दिव्यांग के मकान की दिवाल तोड़ने व धमकी देने के आरोप में विपक्षी के विरुद्ध मुकदमा

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के मधवामई गांव के एक व्यक्ति का आरोप है कि गांव का विपक्षी उसके मकान की दिवाल तोड़कर निर्माण शुरू कर दिया, पीड़ित के विरोध करने पर विपक्षी धमकी देता है, पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के मधवामई गांव निवासी राम भवन पुत्र महावीर ने पुलिस अधीक्षक कौशांबी को शिकायती पत्र देकर बताया कि वह दिव्यांग है, रामभवन का आरोप है कि उसका विपक्षी जबरन उसके मकान की दिवाल तोड़कर निर्माण शुरू कर दिया, विरोध करने पर विपक्षी झगड़े पर आमादा होकर जान से मारने की धमकी देता है, पीड़ित की शिकायत पर एसपी के आदेश पर सैनी पुलिस ने दिनेश पुत्र छोटेलाल के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।