KAUSHAMBI NEWS: कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव की एक युवती पांच दिन पहले घर से बिना बताए नकदी व जेवर लेकर रफूचक्कर हो गई, युवती के परिजनों ने खोजबीन के बाद एक युवक व उसके घरवालों के विरुद्ध युवती को भगा ले जाने का मुकदमा दर्ज कराया है। कोखराज थाना क्षेत्र के एक गांव के एक व्यक्ति ने कोखराज पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 19 वर्षीय बेटी चार दिन पहले घर से नकदी व जेवर लेकर बिना बताए कही चली गई, पीड़ित का आरोप है कि खोजबीन के बाद पता चला कि एक युवक उसकी बेटी को अपने घरवालों की मदद से बहला फुसलाकर भगा ले गया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने भरवारी के गौरा निवासी छोटू, पिता गजराज व छोटू के बड़े भाई के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।



