KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे के रहने वाले एक व्यक्ति ने पड़ोस के एक युवक पर बेटी को भगा ले जाने का आरोप लगाते हुए पुलिस से कार्यवाही की मांग की है, पीड़ित की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस जांच में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के एक कस्बे के रहने वाले एक व्यक्ति ने सैनी पुलिस को शिकायती पत्र देकर बताया कि उसकी 18 वर्षीय पुत्री को पड़ोस का एक युवक 17 जुलाई की भोर तीन बजे के करीब बहला फुसलाकर भगा ले गया है, काफी खोजबीन के बाद भी बेटी का पता नहीं चल सका। पीड़ित की शिकायत पर सैनी पुलिस ने सिराथू कस्बे के राकेश कुमार के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है।





