Home उत्तर प्रदेश दो पक्षों में मारपीट व धमकी के आरोप में छः के विरुद्ध...

दो पक्षों में मारपीट व धमकी के आरोप में छः के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज

KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे में दो पक्षों के बीच हुए आपसी कहासुनी के बाद विवाद हो गया सूचना पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल के बाद दोनों पक्षों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर कार्यवाही में जुट गई है। सैनी कोतवाली क्षेत्र के सिराथू कस्बे में शनिवार की सुबह 11 बजे के करीब दो पक्षों के बीच आपसी कहासुनी के बाद विवाद हो गया, आसपास मौजूद लोगो की सूचना पर पहुंचे कांस्टेबल पवन तोमर व आशीष केसरी ने जांच पड़ताल के बाद दोनों पक्षों के बीच हो रहे विवाद को शांत कराया और प्रथम पक्ष से दिलीप कश्यप व इंद्रावती एवं दूसरे पक्ष से निर्मला देवी, मुन्नी देवी , आशु पटेल , अभिषेक के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई है।