KAUSHAMBI NEWS: सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे में शराब ठेके के पास हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से अधेड की मौत हो गई सूचना पर पहुंची पुलिस मृतक की शिनाख्त में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार सैनी कोतवाली क्षेत्र के अजुहा कस्बे में शराब ठेके के पास बीती रात साढ़े दस बजे के करीब नेशनल हाईवे पर कानपुर की ओर से प्रयागराज की ओर जा रहे अज्ञात वाहन ने लगभग 45 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति को टक्कर मारकर मौके से फरार हो गया, हादसे में अधेड गंभीर रूप से घायल हो गया जिसकी इलाज के दौरान मौत हो गई, स्थानीय लोगो की सूचना पर पहुंची अजुहा चौकी पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त में जुट गई है।





