JHANSI NEWS: पंचायत सहायक संघ के जिलाध्यक्ष शिवम पुरोहित के नेतृत्व में विकास खंड बड़ागांव के पंचायत सहायकों ने खंड विकास अधिकारी एवं सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) को ज्ञापन सौंपकर मानदेय वृद्धि, नियमितीकरण तथा विभागीय सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की। ज्ञापन में पंचायत सहायकों ने सेवा नियमावली बनाने, आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने एवं अन्य लंबित मांगों के शीघ्र समाधान की मांग उठाई। ज्ञापन सहायक विकास अधिकारी (पंचायत) अश्विनी कुमार ने प्राप्त किया। इस अवसर पर ब्लॉक अध्यक्ष दीपक कुमार, उपाध्यक्ष सुमन शाक्य, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार सहित रोहित यादव, सुशील गौतम, प्रवेंद्र, गुलशन, निधि राजपूत, नीलम रायकवार, संध्या वंशकार, आरती, सुमित यादव, वीरेंद्र, रानी, सुरेंद्र समाधिया, सुनील, सविता, दीक्षा, शिखा शर्मा, हेमंत, अतर सिंह एवं अन्य पंचायत सहायक उपस्थित रहे।







