Home उत्तर प्रदेश देवीगंज बाजार में धूमधाम से मनाया गया उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य...

देवीगंज बाजार में धूमधाम से मनाया गया उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य जन्मदिन व्यापारियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जताई खुशी

KAUSHAMBI NEWS: पंचायत दारानगर कड़ा धाम क्षेत्र के देवीगंज बाजार में बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के जन्मदिन के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व व्यापारी हरी लाल साहू ने किया। पूरे बाजार क्षेत्र में उत्साह और उल्लास का माहौल देखने को मिला। व्यापार मंडल देवीगंज के पदाधिकारियों, स्थानीय व्यापारियों एवं भाजपा कार्यकर्ताओं ने एकत्र होकर उप मुख्यमंत्री का जन्मदिन धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ मनाया।इस अवसर पर केक काटा गया तथा उपस्थित लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उप मुख्यमंत्री के राजनीतिक जीवन, संगठन के प्रति उनकी निष्ठा एवं प्रदेश के विकास में उनके योगदान की सराहना की। व्यापारियों ने कहा कि उनके नेतृत्व में प्रदेश लगातार विकास की ओर अग्रसर है तथा आम जनता के हित में जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।भाजपा नेता नीरज साहू ने कहा कि उप मुख्यमंत्री का सरल स्वभाव और कार्यकर्ताओं के प्रति उनका समर्पण उन्हें प्रदेश के लोकप्रिय नेताओं में शामिल करता है। उन्होंने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए सभी व्यापारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने केशव प्रसाद मौर्य जिंदाबाद के नारे लगाए और उनके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु जीवन की कामना की। पूरे देवीगंज बाजार में जन्मदिन समारोह को लेकर उत्सव जैसा माहौल बना रहा।इस मौके पर भाजपा नेता उमेश पटेल, शक्ति केंद्र संयोजक विनती सिंह पटेल, समाजसेवी प्रेम चंद साहू, सुनील सोनी, दीपक साहू, अजय मिश्रा, राजेश सरोज, फौजी बाबा, मुकेश कुशवाहा, कजरा अग्रहरि, राहुल नामदेव, हंसराज सरोज, पंकज साहू सहित व्यापार मंडल देवीगंज के अनेक पदाधिकारी, स्थानीय व्यापारी, भाजपा कार्यकर्ता एवं क्षेत्रीय गणमान्य लोग बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।