Home उत्तर प्रदेश दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के लिए 17 जुलाई को लगेगा मोबाइल...

दिव्यांगजनों की समस्याओं के समाधान के लिए 17 जुलाई को लगेगा मोबाइल कोर्ट

PRATAPGARH NEWS: जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कमलेश कुमार वर्मा ने समस्त दिव्यांगजनों को सूचित किया जाता है कि दिनांक 17 जुलाई 2026 को पूर्वान्ह 10.00 से अफीम कोठी प्रतापगढ़ में मा० न्यायालय/राज्य आयुक्त दिव्यांगजन उत्तर प्रदेश द्वारा दिव्यांगजनो के हितार्थ मोबाईल कोर्ट (दिव्याग न्यायालय) का आयोजन किया जा रहा है। बैठक में जनपद के समस्त विभागों के अधिकारीगण भी उपस्थित रहेगें। इस कार्यक्रम में दिव्यागजन उपस्थित होकर अपनी शिकायतो समस्याओं का निराकरण करा सकते है।