MIRZAPUR NEWS: युवती के गायब होने को लेकर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ अपहरण का केस दर्ज किया हैं लालगंज कोतवाली के एक गांव निवासी पीड़ित ने पुलिस को दी गयी तहरीर में कहा है कि बीती छह जुलाई को दोपहर करीब तीन बजे उसकी अट्ठारह वर्षीया पुत्री कहीं चली गयी। काफी खोजबीन के बाद उसका पता नहीं चला है। प्रभारी निरीक्षक आलोक कुमार का कहना है कि तहरीर के आधार पर अज्ञात आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।







