Home उत्तर प्रदेश डॉ मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति और सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा का...

डॉ मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति और सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा का अनुपम उदाहरण है: संजय गुप्ता

सभी 15 मंडलों के समस्त बूथों पर मनाया गया डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस
PRAYAGRAJ NEWS: मंगलवार को भाजपा प्रयागराज महानगर के सभी 15 मंडलों के समस्त बूथों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के तहत बूथों पर डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर पुष्पांजलि करते हुए उनको नमन किया गया। वक्ताओं ने उनके कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उन्हें भारत मां का सच्चा सपूत बताया। सिविल लाइन स्थित भाजपा कार्यालय में महानगर अध्यक्ष संजय गुप्ता के नेतृत्व में पुष्पांजलि का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष ने कहा कि डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्रभक्ति और सिद्धांतों के प्रति अटूट निष्ठा का अनुपम उदाहरण है। देश की अखंडता और राष्ट्रीय अस्मिता की रक्षा के लिए दिया गया उनका सर्वोच्च बलिदान सदैव स्मरणीय रहेगा। उनके आदर्श हमें राष्ट्रहित को सर्वोपरि रखते हुए कर्तव्यपथ पर मजबूती से आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने एक विचारधारा के लिए अपना पूरा जीवन लगा दिया। सत्ता का त्याग कर देश की एकता और अखंडता के लिए उन्होंने अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। ऐसे महापुरुष के प्रति हम सभी को कृतज्ञ होना चाहिए। विश्वविद्यालय, चौक, शिवकुटी, सिविल लाइन, प्रीतम नगर, नैनी, सदर यमुना पट्टी, सदर गंगा पट्टी, वेणी माधव, भरद्वाज आदि विभिन्न मंडलों के सभी बूथों पर पुष्पांजलि कार्यक्रम किया गया। जिला उपाध्यक्ष आनंद सोनकर, अनुज कुशवाहा, कुंज बिहारी मिश्रा, डॉ शैलेश पांडेय, विजय श्रीवास्तव, पवन श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, सुजीत कुशवाहा, आशीष द्विवेदी, पीयूष जायसवाल, अमन पांडेय,  आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।